Prayagraj Corona Update: मुंबई से लौटी महिला कोरोना पॉजिटिव, पति की रिपोर्ट निगेटिव
जिले में कोरोना का एक और नया मामला सामने आया है। 29 मई को मुंबई से लौटी 38 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला के परिवार में उसका देवर पहले से पॉजिटिव है और वह एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती है। जबकि पति की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इससे मरीजों की संख्या बढ़कर 133 हो गई है। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की।
युवती का पति और देवर 29 मई को मुंबई से लौटे थे। पति और देवर दोनों की कोरोना की जांच हुई थी। दो जून को रिपोर्ट आई तो पति में कोरोना के लक्षण नहीं मिले जबकि देवर पॉजिटिव आ गया था।
रिपोर्ट आने के बाद देवर ने हंगामा भी किया था। जब मेडिकल टीम उसे लेने पहुंची तो वह गांव से एक किलोमीटर दूर पहाड़ियों पर जाकर बैठ गया था। बाद में उसे किसी तरह ढूंढ़कर एल-1 हॉस्पिटल लाया गया। उसके बाद उसकी भाभी और परिवार के अन्य लोगों की जांच कराई गई थी। भाभी की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आ गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे लेजाकर एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया।

Post a Comment